बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
15-Apr-2024 08:26 AM
By First Bihar
KAMIUR : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से सामने आ रहा है। जहां ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के गोबरछ गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल भभुआ में हुआ। फिर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां बीच रास्ते में ही दूसरे युवक की भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक चचेरे भाई थे। जो बहन की शादी के लिए लॉज बुक करने भभुआ शहर आए थे। लॉज बुक करके वे वापस अपने गांव जा रहे थे तभी गोबरछ गांव के पास बाइक और ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों मृतक भगवानपुर थानाक्षेत्र के परमालपुर गांव के अवधेश सिंह के पुत्र विशाल कुमार और राजू सिंह के पुत्र आशीष कुमार बताये जाते हैं। विशाल की बहन की शादी थी। जिसके लिए लॉज बुक कर दोनों वापस घर जा रहे थे। पूरे मामले पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
उधर , इस घटना को लेकर मृतक के रिश्तेदार भावना सिंह ने बताया कि परमालपुर गांव के दो बच्चों की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। बाइक से भभुआ से वापस परमालपुर अपने गांव लौट रहे थे तभी ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। विशाल कुमार की बहन के शादी थी। उसी सिलसिले में भभुआ में लॉज बुक करने आए थे और लाज बुक करके वापस जा रहे थे। इसी दौरान गोबरछ गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक भीड़ गई। जिसमें विशाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और आशीष को चिकित्सकों ने उपचार के लिए बनारस रेफर किया था। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।