Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द
06-Dec-2024 11:08 AM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। जहां देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसा इतना जबरदस्त था कि न सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए, बल्कि दोनों बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला गंगेली का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जब शादी समारोह का सामान लाने के दौरान सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह घटना मरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 31 में खिरहरी चौक समीप हुई है। जहां दो बाइक की आमने-सामने में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। मृतक सुंदर कुमार सहनी उम्र 24 पिता विजय सहनी दूसरा संजीव कुमार सौरव उम्र 42 वर्ष पिता भूषण प्रसाद सिंह बताया गया।
बताया जा रहा है किसुंदर कुमार सहनी मखनाफोड़ी अस्थाई निवासी फरियाणी चौक ने अपने मोटरसाइकिल से फरियानी से गेड़ाबाड़ी के लिए जा रहा था। वहीं, विपरीत दिशा गेड़ाबाड़ी फुलवरिया से पूर्णिया की आ रहे संजीव कुमार सौरव की बाइक उक्त जगह आमने-सामने टक्कर हो गया, जिसमें घटना स्थल पर ही तत्क्षण दोनों की मौत हो गई। मृतक सौरव का चाचा फुलवरिया कोढ़ा निवासी बिमल सिंह ने बताया कि घर में शादी समारोह के समान लाने पूर्णिया जा रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इधर, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में जोरदार आवाज से स्थानीय लोग घटना स्थल पर जुटे। साथ ही मरंगा पुलिस को सूचना दिया गया। मरंगा थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक की मौत हुई है। मौत के दोनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजने की कार्रवाई की जा रही है।