Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
20-Mar-2020 08:55 PM
PATNA : कोरोना के खतरे के बीच देश भर में सेनेटाइजर और मास्क के नाम पर हो रही लूट को रोकने के लिए आज सरकार की नींद खुली. सरकार ने आज सेनेटाइजर से लेकर मास्क तक का दाम तय कर दिया. अब सरकार की ओर से तय दाम से ज्यादा पर मास्क या सेनेटाइजर बेचने वाले को सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी.
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने किया एलान
दरअसल कोरोना के खतरे के बाद सेनेटाइजर और मास्क के नाम पर भारी लूट शुरू हो गयी थी. आलम ये था कि 100 मिली लीटर का सेनेटाइजर 500 से 700 रूपये में बेचा जा रहा था. वो भी किसी अनाम कंपनी द्वारा बनाया हुआ. वहीं मास्क तो एक-एक हजार रूपये तक में बेचे जा रहे थे. देशभर से मिल रही शिकायतों के बाद आज केंद्र सरकार की नींद टूटी. उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट कर दाम तय किये जाने की जानकारी दी.
200 ML का सेनेटाइजर 100 रूपये में बिकेगा, मास्क 8 रूपये में
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के ट्वीट में जानकारी दी है कि सरकार ने सेनेटाइजर का दाम 100 रूपये तय किया है. 200 मिली लीटर का सेनेटाइजर 100 रूपये से ज्यादा में नहीं बेचा जा सकेगा. फिलहाल 100 मिली लीटर के सेनेटाइजर के लिए 500 से 700 रूपये में बेचे जा रहे थे.
रामविलास पासवान के जानकारी दी है कि मास्क का दाम भी सरकार ने तय कर दिया है. 2 और तीन प्लाई के मास्क की कीमत वही रहेगी जो 12 फरवरी 2020 को थी. यानि 2 प्लाई के मास्क को अधिकतम 8 रूपये में और तीन प्लाई के मास्क को अधिकतम 10 रूपये में बेचा जायेगा.
ज्यादा दाम लिया तो सीधे जेल जायेंगे
केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सेनेटाइजर और मास्क का दाम तय किया है. आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सरकार को सामान जब्त करने, कालाबाजारी करने वाले पर जुर्माना लगाने या फिर उसे जेल भेजने का अधिकार है. जाहिर है सरकार जिस तरह से सख्ती दिखा रही है उससे मास्क और सेनेटाइजर का ज्यादा दाम लेने वालों को जेल भेजने की ही संभावना है.