ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / news / पटना के मरीन ड्राइव पर डिवाइडर से जा टकराई कैश वैन, हादसे में...

पटना के मरीन ड्राइव पर डिवाइडर से जा टकराई कैश वैन, हादसे में 4 लोग घायल

23-Apr-2024 08:10 PM

By First Bihar

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाने वाला जेपी गंगा पथ, जिसे लोग पटना का मरीन ड्राइव के नाम से भी जानते हैं। इसके निर्माण से लोगों को यातायात में काफी सहुलियत हुई है। दीघा से पटना सिटी जाना अब काफी आसान हो गया है। लेकिन इसी मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार से वाहन गाड़ी चलाने वाले लोग रोज सड़क हादसों का शिकार होरहे हैं। आए दिन यहां सड़क हादसे हों रहे हैं। मंगलवार को इस सड़क पर आईसीआईसीआई बैंक का एक कैश वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। 


इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें कैश वैन का ड्राइवर भी शामिल है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में सभी घायलों को पीएमसीएच ले जाया गया। जहां चारों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


घायलों की पहचान कैश वैन के ड्राइवर चित्तरंजन, गनमैन रामशंकर, गनमैन कमलेश और लोडर लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आईसीआईसीआई बैंक के कैश वैन में सवार होकर ये लोग कुम्हरार से दीघा जा रहे थे। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और यह हादसा हो गया।