ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

मार्च क्लोजिंग को लेकर आज संडे को भी ट्रेजरी खुली, पास होंगे बिल

27-Mar-2022 08:17 AM

PATNA : मार्च क्लोजिंग नजदीक है और वित्तीय वर्ष 2021-22 की समाप्ति के पहले बिल भुगतान को लेकर सरकारी कार्यालयों में आज रविवार के दिन भी रौनक देखने को मिलेगी। जी हां, बिल भुगतान के लिए आज पटना के ट्रेजरी को खुला रखा गया है। पटना जिले में कुल 126 बिल ऐसे हैं जिन्हें पास किया जाना है। चालू वित्तीय वर्ष में इन बिलों को पास करना बेहद जरूरी है इसलिए ट्रेजरी को खुला रखा गया है। 


चालू वित्तीय वर्ष में शनिवार तक सरकारी विभागों और ऑफिसों के करीब 1.03 लाख बिल पटना ट्रेजरी से पास हुए हैं। यह आंकड़ा बीते साल की तुलना में करीब डेढ़ गुना अधिक है। पटना में पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभागों और ऑफिसों के करीब 68 हजार बिल पास हुए थे। चालू वर्ष में 1.03 लाख बिल पास हो चुके हैं। यह नया रिकार्ड है। वित्त विभाग ने इस वर्ष 31 मार्च को विपत्र पारित कराने की आपाधापी खत्म करने के लिए 15 मार्च तक सभी बिल ट्रेजरी को भेजने का निर्देश दिया था। 


पटना के डीएम लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि सीएफएमएस के कारण ट्रेजरी में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऑनलाइन बिल सबमिट होने लगे हैं और उन्हें पास भी किया जा रहा है। इससे सभी तरह की गड़बड़ियों पर भी रोक लगी है। पटना ट्रेजरी ने एक लाख से अधिक के सरकारी बिल पारित करने का नया रिकॉर्ड बनाया है।