Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
19-May-2020 11:49 AM
PATNA: प्रवासियों के बिहार वापसी का सिलसिला बदस्तूर जारी है. सरकार यह दावा कर रही है कि लाखों की तादाद में वापस आने वाले मजदूरों को राज्य के अंदर रोजगार मुहैया कराया जाएगा. प्रवासी श्रमिकों को लेकर रणनीति बनाई जा रही है और मुख्यमंत्री हर दिन अधिकारियों के साथ बैठकर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं लेकिन बिहार में प्रवासी मजदूरों को लेकर बन रही नीति के दौरान विभागीय मंत्री विजय सिन्हा को कोई पूछ तक नहीं रहा है.
नहीं बुलाया जा रहा बैठक में
मुख्यमंत्री आवास में हर दिन होने वाली बैठकों में राज्य के तमाम बड़े अधिकारी तो मौजूद रहते हैं. लेकिन श्रम संसाधन विभाग के मंत्री विजय सिन्हा को अब तक के इन बैठकों में बुलाया नहीं गया है. खुद मंत्री विजय सिन्हा यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर मुख्यमंत्री उन्हें तरजीह क्यों नहीं दे रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर दिन कोरोनावायरस और प्रवासियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं इन बैठकों में डिप्टी सीएम सुशील मोदी के अलावे जदयू कोटे से मंत्री संजय झा भी मौजूद रहते हैं. लेकिन अब तक श्रम विभाग के मंत्री विजय सिन्हा को बैठक में शामिल होने का मौका नहीं मिला है और ऐसे में मंत्री महोदय को खुद समझ में नहीं आ रहा है कि वह विभाग के मंत्री हैं तो आखिर उनका काम क्या है.
आपदा मंत्री का भी यही हाल
मंत्री जी का दर्द ऐसा है कि बताएं तो आखिर किसे और सुनाएं तो आखिर क्या.. लिहाजा आजकल मंत्री जी प्रवासी मजदूरों की वापसी पर केवल मीडिया में बयान दे रहे हैं. मंत्री जी विपक्ष पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. प्रवासियों को लेकर सियासत में दमदार तरीके से अपने बयानों से मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं. लेकिन सरकार के अंदर उनकी मौजूदगी का मतलब खुद बेमानी होता दिख रहा है. हालांकि मंत्री विजय सिन्हा अकेले ऐसे मंत्री नहीं है जिन्हें मुख्यमंत्री या सरकार के हाई लेवल मीटिंग से दूर रखा गया है आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री लक्ष्मेश्वर राय का हाल भी कुछ ऐसा ही है.