ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / मंत्री विजय चौधरी के साले के घर ITकी रेड में मिले एक करोड़...

मंत्री विजय चौधरी के साले के घर ITकी रेड में मिले एक करोड़ कैश और लाखों की ज्वेलरी, कई अहम दस्तावेज भी हुए जब्त

24-Jun-2023 08:26 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी कहे जाने वाले विजय चौधरी के साले अजय कुमार सिंह उर्फ़ कारू सिंह के यहां दो दिनों से चल रही आयकर की छापेमारी में अबतक कई अहम सुराग निकल कर सामने आए हैं। इस छापेमारी में आयकर की टीम को कारू सिंह के यहां से एक करोड़ कैश और पचास लाख रुपए की ज्वेलरी मिली है। इसके आलावा टीम ने कई तरह के दस्तावेज को भी जब्त किया है। हालांकि, कारू सिंह के बेगुसराय आवास पर अभी भी आईटी की रेड जारी है।


दरअसल, आयकर की टीम ने टैक्स हेराफेरी के मामले में बेगूसराय के बड़े व्यापारियों में शामिल मटिहानी निवासी अजय कुमार उर्फ़ कारू सिंह के 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में आयकर की टीम को 1 करोड़ से अधिक कैश, पचास लाख से अधिक की ज्वैलरी और 25 करोड़ के बोगस एक्सपेंस के बिल मिले हैं। इनकम टैक्स विभाग अब उनके पिछले 5 सालों में दाखिल किए गए रिटर्न के आधार पर बुक ऑफ अकाउंट की जांच करेगा और छापेमारी के दौरान जप्त किए गए कंप्यूटर की डाटा माइनिंग विभाग करवाएगा। आईटी की टीम आज भी बेगुसराय में कारू सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है।


इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान 1 दर्जन से अधिक बैंक खाते वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज कई जगह पर जमीन जायदाद के कागजात भी बरामद किए गए हैं। अब  इसके सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


जानकारी हो कि अजय सिंह उर्फ़ कारू सिंह यहां  छापेमारी के लिए करने दो सौ से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया था इनकी सुरक्षा में 50 अर्ध सैनिक बल के जवान को भी तैनात किया गया था। कारू सिंह के अलग - अलग ठिकानों पर आयकर की टीम ने 2 दिनों तक छापेमारी की है। इसके बाद यह जानकारी निकल कर सामने आई है। हालांकि, इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। फिलहाल आयकर की टीम बेगुसराय में आज भी छापेमारी कर रही है।


आपको बताते चलें कि कारू सिंह बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के साले हैं और जदयू के नेता नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के काफी करीबी बताए जाते हैं। कालू सिंह की कंस्ट्रक्शन कंपनी, सरिया की फैक्ट्री के अलावा ओडिशा में खनन के साथ-साथ रियल एस्टेट के क्षेत्र में भी कारोबार चलता है।