अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Aug-2022 07:32 PM
By RANJAN
KAIMUR: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने और मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पहली बार कैमूर पहुंचे। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने का ऐलान करते हुए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि जिन किसानों की खेती प्रभावित हुई है उन्हें एक मुश्त मुआवजा दिया जाएगा। जिन किसानों की खेती हुई है और पानी के अभाव के कारण फसलें नष्ट हो गयी है उन्हें भी क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिया जाएगा।
कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कैमूर में कहा कि मैं इतिहास के उस दौर में मंत्री पद का शपथ लिया हूं जब सैकड़ों साल में एक बार अकाल आता है। उस भयानक अकाल में हम कार्यभार बीच दौर में संभाले हैं। कैसे बिहार के किसानों को जिन्होंने खेती में पूंजी लगाया है वह वापस आ जाए, हम उस चुनौती को स्वीकार करते हैं और जहां परती खेत है पानी के अभाव में खेती नहीं हुआ है वहां आपदा के जरिए किसानों तक राहत का काम करेंगे। यह संपूर्ण मानवता के लिए संकट है। इंसानों के साथ जीव जंतु सबके लिए संकट की स्थिति है। पीने के लिए पानी, पशुओं के लिए चारा के लिए घोर अभाव होने जा रहा है, हमारी खेती को भी बचाना है।
उन्होंने कहा कि इन सारी स्थिति को फॉलो करते हुए हमें आगे बढ़ना है । यह सूखाग्रस्त घोषित होगा और हम किसानों को दो स्तर में राहत देने जा रहे हैं। जिनकी खेती नहीं हुई है उनको एक मुश्त हम पैसा देने जा रहे हैं और जो खेती कर लिए हैं और उनका जो नुकसान हुआ है उसका हम भरपाई करेंगे। दोनों स्तर पर हम काम करेंगे और तीसरा काम होगा कि अगले फसल के लिए बीज से लेकर खाद तक अलग से मुहैया कराएंगे ।
कृषि मंत्री ने कहा कि अकाल की स्थिति को देखते हुए देश और राज्य स्तर पर हम वैज्ञानिकों को बुलाएंगे कि हम लोगों को सही सलाह दें कि आगे क्या करना चाहिए। सभी वैज्ञानिकों को इसी सप्ताह तुरंत बुलाया जाएगा इस अकाल की स्थिति को देखते हुए। मैं किसान हूं, किसान का बेटा हूं जो इस कुर्सी तक पहुंचा है। स्वभाविक है कि किसानों के पक्ष में फैसला लेंगे । जिस दिन लगेगा कि मैं किसानों के हक में फैसला लेने में असमर्थ हूं उस दिन कुर्सी छोड़ दूंगा।