सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
05-Jun-2023 01:26 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने जनता दरबार में मंत्रिमंडल में शामिल सबसे करीबी कहे जाने वाले मंत्री को अचानक से बुलवा लिया। सीएम ने अपने सहयोगियों से पहले यह पूछा कि - मंत्री जी चले गए क्या ...।जिसके बाद वहां मौजूद एक अधिकारी ने सीएम से पूछा कि, - संसदीय कार्य मंत्री को बुलाना है तो सीएम ने कहा नहीं, नहीं विजय जी को बुलाइए। इसके बाद सीएम नीतीश मंत्री के बैठने वाले जगहों को देखने लगे और इशारा कर उन्हें अपने पास बुलाया। सीएम ने कहा - ऐने आइए..ऐने आइए। उसके बाद संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी उनके पास आए।
दरसअल, सीएम के जनता दरबार में समस्तीपुर के कल्याणपुर का युवक अपनी शिकायत लेकर आया था। इसका कहना था कि - उसके नाले का अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी शिकायत वो कई बार कर चूका है। लेकिन, अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। सीएम नीतीश पहले बड़े ही गौर से उनकी शिकायत को सुना उसके बाद मंत्री विजय चौधरी को आवाज देकर बुलाया। सीएम ने मंत्री से कहा कि - अरे भाई आप ही के जिला का मामला है। उसके बाद मंत्री ने फरियादी से पूछा कहां का मामला है। के कब्ज़ा कर लिया है। उसके बाद मंत्री जी फरियादी को सिस्टम समझाने लगे और सीएम सभी बातें सुन रहे थे।
उसके बाद सीएम ने मंत्री ने पूछा कि - आपको मालूम नय है, हम सोचे समस्तीपुर का है तो आपको मालुमे होगा। इसके लिए आपको हम बुला लिए समझने के लिए। उसके बाद पूछा आप जाते हैं 100 आदमी मिलता है, क्यों नहीं करवा देते हैं वहां। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि - आए होते तो जरूर करवा देते। फिर सीएम ने कहा कि - आए होते छोड़िये न ई तो यहां आ गए। आपको बता रहे हैं, पूछ रहे हैं काहे नहीं वहां जा रहे हैं। जिसके जवाब में मंत्री ने जी ठीक कह कर वापस से अपने सीट पर चले गए।