BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
26-Nov-2021 07:23 PM
PATNA : विजिलेंस की स्पेशल यूनिट में आज सुबह जब मंत्री जनक राम के ओएसडी और उनके करीबियों के यहां छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। ओएसडी मृत्युंजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की गई, साथ ही साथ उनकी महिला मित्र पर रत्ना चटर्जी के ठिकानों पर भी विजलेंस ने नकेल कसी। छापेमारी के दौरान मंत्री के ओएसडी की महिला मित्र रत्ना चटर्जी के ठिकाने से 30 लाख कैश और लगभग 50 से 60 लाख की ज्वेलरी बरामद की गई है। आज सुबह ही ज्वेलरी और कैश की तस्वीरें जब सामने आई थी उसी वक्त लग गया था कि मामला बड़ा है लेकिन अब विजिलेंस के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि लगभग 90 लाख के कैश और ज्वेलरी भी रत्ना चटर्जी के ठिकाने से मिले हैं।
किशनगंज में सीडीपीओ के पद पर रह चुकी रत्ना चटर्जी के कटिहार स्थित ठिकाने पर आज तड़के छापेमारी शुरू हुई थी और वहां विजिलेंस की टीम को करोड़ों की चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। इसके अलावा मृत्युंजय कुमार के भाई धनंजय कुमार के आवास पर भी छापेमारी की गई है धनंजय कुमार रेलवे में नौकरी करते हैं और देर शाम तक उनके आवास पर विजलेंस की टीम जांच कर रही थी। सीडीपीओ रह चुकी रत्ना और ओएसडी मृत्युंजय कुमार के बीच बेहद नज़दीकियां थी। रत्ना चटर्जी के पास कई बेनामी संपत्ति का भी पता चला है। आपको बता दें कि किशनगंज में सीडीपीओ के पद पर वह काम कर चुकी हैं। साल 2011 में विजिलेंस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उसके बाद रत्ना चटर्जी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार के बारे में विजिलेंस को इनपुट मिला था। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने के बाद आज सुबह सर्च वारंट लेकर विजिलेंस की टीम अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची। राजधानी दिल्ली से पश्चिम बंगाल रुपए की संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। बिहार में बालू का जबरदस्त खेल खेला जा रहा है और इस खेल में अब तक कई बड़ी मछलियां पकड़ में आ चुकी हैं हालांकि कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो आर्थिक अपराध की जांच के दायरे में आने के बावजूद विभाग में योगदान दे चुके हैं। फर्स्ट बिहार इस बारे में पहले ही खुलासा कर चुका है। इसके बावजूद ऐसे अधिकारियों के ऊपर सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही हालांकि अब मंत्री के ओएसडी के ऊपर विजिलेंस का शिकंजा कसने के बाद सियासत गरमाना तय है।