ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / मंत्री अशोक चौधरी ने लालू को दी गाली ! तेजस्वी ने शेयर किया...

मंत्री अशोक चौधरी ने लालू को दी गाली ! तेजस्वी ने शेयर किया एडिटेड वीडियो.. फर्स्ट बिहार के पास ओरिजनल वीडियो

13-Jun-2020 12:19 PM

 PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को गाली देने का आरोप लगा है. तेजस्वी यादव ने अशोक चौधरी के बयान वाला एडिटेड वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार अपने मंत्रियों से लालू यादव को गाली दिलवा रहे हैं. 

 एडिटेड वीडियो पर बवाल

दरअसल आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अशोक चौधरी का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.  इस वीडियो को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी साझा किया और साथ ही साथ नीतीश कुमार पर टिप्पणी भी की तेजस्वी ने अपनी टिप्पणी में लिखा कि भगवान नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें. सब जानते है गाली के शब्द नीतीश जी के है लेकिन मुंह किसी और का. वो दिन भर हमें करोड़ों गालियां दें और दिलवाए लेकिन कृपया विधि व्यवस्था ठीक कर बिहार को उद्योग, बेरोजगार युवाओं को नौकरी, श्रमिकों को रोज़गार, सम्मान और राशन अवश्य दें. 



वीडियो पर सियासत तेज

तेजस्वी के इस ट्वीट के बाद बिहार की सियासत नए सिरे से गरमानी तय है. 2 दिन पहले बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार जब लालू यादव के बेटे तरुण यादव को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे. उसी वक्त अशोक चौधरी नए मुख्यमंत्री आवास में बैठक के लिए जाने के दौरान लालू यादव पर टिप्पणी की थी. लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर अशोक चौधरी ने यह कहा था कि 15 वर्षों में उन्होंने शोषित और दलितों के लिए क्या किया यह बताना चाहिए. यह बयान देते वक्त अशोक चौधरी एक जगह अटक गए थे. फर्स्ट बिहार के पास अशोक चौधरी के बयान वाला ऑरिजिनल वीडियो है. हमारे संवाददाता वहां मौजूद थे. इस वीडियो में कहीं भी अशोक चौधरी ने गाली का इस्तेमाल नहीं किया है. लेकिन शिवचंद्र राम ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एडिट के साथ गाली को लिखकर भी बताया गया है. 

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले जिस तरह की राजनीति हो रही है. उसमें अब एक दूसरे को भेजने के लिए हकीकत से दूर वाली सियासत भी खूब हो रही है. पहले जेडीयू की तरफ से मंत्री नीरज कुमार ने लालू यादव के तीसरे बेटे वाले प्रकरण पर बयान देकर भूचाल पैदा किया तो अब तेजस्वी यादव अशोक चौधरी के एडिटेड वीडियो के सहारे लालू यादव को गाली देने का आरोप लगा रहे हैं.