ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / आर्टिकल-370 हटाये जाने पर मनमोहन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, ‘सरकार के फैसले को...

आर्टिकल-370 हटाये जाने पर मनमोहन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, ‘सरकार के फैसले को कई लोग नहीं कर रहे पसंद’

13-Aug-2019 08:53 AM

By 13

DESK: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. केंद्र सरकार के इस फैसले पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि ‘सरकार के इस फैसले को कई लोग पसंद नहीं कर रहे हैं. अगर भारत के विचार को जिंदा रखना है तो जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की आवाज सुनी जानी चाहिए.’ एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में मनमोहन सिंह ने कहा कि 'आर्टिकल-370 हटाए जाने के फैसले को देश में कई लोग पसंद नहीं कर रहे हैं. ये जरूरी है कि हर किसी की आवाज सुनी जाए. आइडिया ऑफ इंडिया को आने वाले वक्त में कायम रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आवाज उठाएं.’ मनमोहन सिंह ने ये भी कहा कि ‘देश इन दिनों एक गंभीर संकट के दौर से गुज़र रहा है. ऐसे में इसे खत्म करने के लिए सही सोच वालों के सहयोग की जरूरत है.’ आपको बता दें कि आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद कांग्रेस की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. पार्टी के कई नेताओं ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है, वहीं  कुछ नेता इस फैसले के विरोध में भी नजर आए.