पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
13-Jun-2023 03:05 PM
By First Bihar
PATNA:जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद सियासत तेज हो गई है। नीतीश कुमार के साथ चलना अब मांझी के लिए मुश्किल दिख रहा है। उन्होंने अपने बेटे संतोष सुमन को मंत्री पद से इस्तीफा कराया। इस्तीफे की सूचना मिलते ही बीजेपी ने मांझी के फैसले का स्वागत किया है।
जीतन राम मांझी से उनके आवास पर मिलने बीजेपी विधायक पवन जायसवाल पहुंच गये। मांझी से मिलने के बाद जब वे बाहर निकले तो कहा कि मांझी जी हम लोग के गार्जियन हैं। पहले भी गार्जियन थे और आज भी गार्जियन हैं। हम अपने गार्जियन से मिलने पहुंचे हैं। पौने 2 घंटे के इंतजार के बाद बीजेपी विधायक पवन जायसवाल से मिलने संतोष सुमन पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई।
संतोष सुमन से मिलने के बाद पवन जायसवाल ने कहा कि जब मैं निर्दलीय विधायक था और जीतनराम मांझी सीएम थे। इनकों हटाने के लिए नीतीश जी प्रस्ताव लाए थे तब निर्दलीय विधायक के रूप में हमने मांझी जी को समर्थन दिया था। मेरा यहां पारिवारिक संबंध है। मैं अपने घर में आया हूं। घर में आने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं है। मांझी जी सम्मान के साथ समझौता करने वाले लोग नहीं है।
उन्होंने कहा कि 40 साल का संसदीय जीवन है। इनको दबाकर कोई चाहेगा कि राजनीति कर ले तो मांझी जी इसको स्वीकार नहीं करेंगे। मांझी जी का जो निर्णय होगा उसका हम स्वागत करेंगे। बीजेपी मांझी जी का स्वागत करेगी। संतोष जी हमारे भाई और मित्र है। जीतन राम मांझी हमारे गार्जियन हैं। ये सम्मानित परिवार है। ये लोग सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं
वही इस्तीफे के बाद संतोष मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार हम का जेडीयू में विलय करने का दबाव बना रहे थे। उधर जेडीयू का कहना है कि मांझी जैसे लोग आते-जाते रहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। संतोष सुमन के इस्तीफा पर बीजेपी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अहंकार में किसी का सम्मान नहीं करते हैं।