खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
17-Jun-2023 01:20 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन से अलग होने के बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमलावर हो गए हैं। शुक्रवार को गया में मांझी ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को कभी भी सीएम नहीं बनने देंगे और बीजेपी के साथ मिलकर फिर से सरकार बनाएंगे। मांझी के इस बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है। नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पूछा है कि मांझी जब महागठबंधन में थे तब तेजस्वी को सचेत क्यों नहीं किया था।
दरअसल, जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा था कि नीतीश फिर से एनडीए में मिल जाएंगे और वह तेजस्वी को सीएम कभी नहीं बनाएंगे। वे तेजस्वी यादव को सिर्फ लॉलीपॉप दिखा रहे हैं। मांझी के इस बयान पर जेडीयू कोटे से मंत्री बने विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि मामला नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच का है, इसमें जीतन राम मांझी को परेशान होने की कोई जरुरत नही है। उन्होंने कहा कि जब मांझी महागठबंधन के साथ थे तो उस वक्त तेजस्वी यादव को सलाह क्यों नहीं दी थी, अगर इस तरह की बात थी तो मांझी को तेजस्वी यादव को बताना चाहिए था। मांझी इस बात को तब कह रहे हैं जब उन्हें अमित शाह से मिलने के लिए समय मिल गया है।
वहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि जेडीयू या बिहार सरकार किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 4 साल पहले ही लॉ कमीशन ने यह कह दिया था इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संप्रदायिकता ध्रुवीकरण को तेज करने को लेकर इस तरह का काम कर रही है। विजय चौधरी ने कहा कि इससे किसी को क्या फायदा होगा। इससे किसी धर्म को कोई फायदा नहीं होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की नियति है कि वह संप्रदायिकता ध्रुवीकरण करें। उन्होंने कहा कि इसके समर्थन का सवाल ही पैदा नहीं होता है।