ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / मांझी की लिट्टी पार्टी में पहुंचे CM नीतीश, को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने के सवाल...

मांझी की लिट्टी पार्टी में पहुंचे CM नीतीश, को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने के सवाल पर साधी चुप्पी

30-Dec-2022 09:25 PM

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने साल 2022 के जाते-जाते अपने आवास पर शुक्रवार की देर शाम लिट्टी पार्टी का आयोजन किया। मांझी की लिट्टी पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ महागठबंधन के सभी दलों के बड़े नेता शामिल हुए। इस लिट्टी पार्टी में सीएम के शामिल होने से ठीक पहले मांझी ने मुख्यमंत्री से बड़ी मांग कर दी थी। मांझी ने महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग करते हुए बिहार में गुजरात की तर्ज पर परमिट के आधार पर शराबबंदी में छूट देने की मांग की थी। हालांकि लिट्टी पार्टी में पहुंचे सीएम नीतीश ने को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग पर चुप्पी साध ली।


मांझी की लिट्टी पार्टी में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीतन राम मांझी से उनका पुराना संबंध रहा है। जीतन राम मांझी ने लिट्टी पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था। इस दौरान जब महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांझी की मांग के बारे में पूछा गया तो सीएम ने इसपर चुप्पी साध ली और कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।


बता दें कि सरकार में रहते हुए जीतन राम मांझी को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की पहले भी कई बार मांग कर चुके हैं। बिहार में जब एनडीए की सरकार थी तब भी मांझी इस मांग को उठाते रहे थे और अब जब महागठबंधन की सरकार बनी है एक बार फिर से जीतन राम मांझी ने को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कर दी है। मांझी ने कहा है कि वे बार बार- मांग करते रहे हैं लेकिन उनकी मांग को नहीं सुना जा रहा है।