ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / RJD से निराश मांझी के आंसू कांग्रेस भी नहीं पोछ पायी, कोर्डिनेशन कमिटी...

RJD से निराश मांझी के आंसू कांग्रेस भी नहीं पोछ पायी, कोर्डिनेशन कमिटी बनाने की समय सीमा खत्म

03-Jul-2020 01:14 PM

PATNA : महागठबंधन में मौजूद जीतन राम मांझी को जब राष्ट्रीय जनता दल ने तवज्जो नहीं दी तब पूर्व मुख्यमंत्री गुहार लगाने कांग्रेस के दरवाजे पर चले गए. कांग्रेस ने भरोसा दिया कि जल्द ही महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन होगा. 25 जून को दिल्ली से पटना आए मांझी ने 26 जून के दिन अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी. बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस को कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन कराने के लिए हफ्ते भर का समय दिया जाए. लेकिन आज वह समय सीमा भी खत्म हो गई.

आरजेडी से पहले ही निराश हो चुके जीतन राम मांझी के आंसू चाह कर भी कांग्रेस नहीं पहुंच पाई. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सार्वजनिक तौर पर मीडिया के जरिए कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किए जाने की मांग रखी थी. यह भी कह दिया था कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर अगर मुहर लगेगी तो इसके लिए महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों की सहमति जरूरी होगी. गोयल के बयान को कांग्रेस का अधिकारिक बयान माना जा रहा था. लेकिन बावजूद इसके आरजेडी ने इसका नोटिस तक नहीं लिया और तो और आरजेडी के नेताओं ने यहां तक कह डाला कि गोहिल को बिहार की सियासी जमीन के बारे में अंदाजा नहीं है. कोआर्डिनेशन कमेटी के गठन को लेकर पहले मांझी और कुशवाहा तो आरजेडी ने पहले औकात बताई और अब कांग्रेस को भी उसने इसी कतार में खड़ा कर दिया है.

महागठबंधन में मौजूद सहयोगी दल लगातार सीएम कैंडिडेट का चेहरा तय करने और कोआर्डिनेशन कमेटी बनाए जाने की मांग रख रहे हैं. लेकिन आरजेडी महागठबंधन को अपनी शर्तों पर चलाना चाहता है. तेजस्वी यादव ने बार-बार अपने सहयोगी दलों को यह बताया है कि उनका कद आरजेडी के सामने बेहद छोटा है. आरजेडी के स्वरूप के सामने मांझी भी सकते में है पहले उन्हें यह लग रहा था कि शायद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का कद छोटा है. इसलिए तेजस्वी यादव उन्हें तरजीह नहीं दे रहे. लेकिन अब आरजेडी ने जिस तरह कांग्रेस को दरकिनार किया है. उसके बाद खुद मांझी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह अगला कदम क्या उठाएं. फिलहाल इस मामले पर उनकी पार्टी के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है और उन्हें इंतजार कांग्रेस की तरफ से पहल का है.