ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, चार लोगों की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने कई गाड़ियों को जलाया

02-Jan-2024 08:37 AM

By First Bihar

DESK: नए साल के आगाज के साथ ही मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की आग भड़क उठी है। साल के पहले दिन सोमवार को थौबल जिले में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात को काबू में करने के लिए राज्य में घाटी के पांच जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग हथियारों के साथ वेश बदलकर लिलोंग चिंगजाओ क्षेत्र में पहुंचे और स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर उनके ऊपर गोलीबारी कर दी, गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की घटना से गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।


हालात को बिगड़ता देख थौबल, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि पिछले साल 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 180 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और कई सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद रह रहकर हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।