प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी
11-Jan-2024 09:41 AM
By First Bihar
DESK : मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसक घटनाओं के कुछ महीने बाद एक बार फिर हिंसा सामने आई है। यहां बिष्णुपुर जिले में बम धमाकों और गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। यहगोलीबारी की घटना जिले के कुंबी और थौबल जिले के वांगू के बीच हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस इलाके में गोलीबारी हुई थी, उसके पास अदरक की कटाई करने गए चार लोग लापता हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस गोलीबारी से पहले छह राउंड मोर्टार फायरिंग हुई थी। इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी की जा रही है। बिष्णुपुर जिले में बुधवार को गोलीबारी और बम धमाकों की घटना सामने आई है। इस घटना में चार लोगों के लापता होने की खबर है। जिनकी पहचान ओइनाम रोमेन मेइतेई (45), अहनथेम दारा मेइतेई (56), थौदाम इबोम्चा मेइतेई (53) और थौदाम आनंद मेइतेई (27) के रूप में की गई है। घटना के बाद कुंभी पुलिस स्टेशन में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वहीं, पिछले साल मई महीने में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच झड़प के बाद पिछले कुछ महीनों में रुक-रुक कर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें अब तक 180 लोगों की जान जा चुकी है। मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद झड़पें हुईं थी। हिंसा से पहले कुकी ग्रामीणों को आरक्षित वन भूमि से बेदखल करने को लेकर तनाव था, जिसके कारण कई छोटे आंदोलन हुए थे।