ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / कब तक देश की बेटियों का चीरहरण होता रहेगा? मणिपुर की घटना को...

कब तक देश की बेटियों का चीरहरण होता रहेगा? मणिपुर की घटना को लेकर RJD ने PM मोदी से पूछा सवाल

22-Jul-2023 11:48 AM

By First Bihar

PATNA: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हैवानित की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। महिलाओं को निर्वस्त्र कर घूमाने का वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्षी दल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। राजधानी पटना में इस घटना को लेकर आरजेडी ने पोस्टर लगाए हैं और पीएम मोदी से पूछा है कि देश की बेटियों का आखिर कबतक चीरहरण होता रहेगा।


दरअसल, मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीखा सवाल पूछा है। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गद्दी पर बैठे नजर आ रहे हैं। ठीक उसके नीचे एक महिला का चीरहरण होता दिखाया गया है। दुर्योधन को महिला का चीरहरण करते दिख रहा है जबकि सबसे ऊपर सुप्रीम कोर्ट की तस्वीर बनाई गई है और उसे कृष्ण की भूमिका मे दिखाया गया है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धृतराष्ट्र की भूमिका में दिखाया गया है।


आरजेडी की तरफ से लगाए गए पोस्टर में पूछा गया है कि, “कबतक देश की बेटियों का चीरहरण होता रहेगा और आप धृतराष्ट्र की तरह देखते रहेंगे मोदी जी?” बता दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घूमाने की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। विपक्षी दल इस घटना को लेकर केंद्र की सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। खुद पीएम मोदी को इस घटना की निंदा करनी पड़ी और उन्होंने कहा था कि उनका हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया है।