ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

बेगूसराय : इंजीनियरिंग के छात्र और मजदूरों में मारपीट, 5 स्टूडेंट्स घायल, कॉलेज में हुई जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

27-Aug-2019 03:50 PM

By 7

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय जिले से है जहां इंजीनियरिंग के छात्र और मजदूरों के बीच मारपीट की घटना सामने आ रही है. रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट्स और मजदूरों के बीच खुनी संघर्ष हुआ है. इस घटना में 5 छात्र गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकरी मामले की छानबीन कर रहे हैं. पूरी घटना जिले के रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज की है. जहां एग्जाम में 50 से भी अधिक छात्र और छात्राओं को फेल किये जाने पर उनका गुस्सा भड़क उठा. छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में कोई उचित व्यवस्था नहीं है. HOD से लेकर पढ़ाने वाले शिक्षकों की कमी है. कॉलेज में प्रोफेसर अपनी मनमानी करते हैं. पढ़ाने की जगह छात्रों को पनिशमेंट देते हैं जबकि खुद 10 बजे की क्लास 2 बजे अटेंड करते हैं. इसको लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान कॉलेज में मजदूरों के साथ मारपीट हो गई. इसपर छात्रों का गुस्सा और भड़क उठा. उन्होंने लाठी डंडे और रॉड से छात्रों की पिटाई कर दी. जिसमें 5 छात्र घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे बीडीओ, सीओ और पुलिस वालों ने छात्रों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. सिंघौल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. शिकायत दर्ज होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट