पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
22-Aug-2020 04:06 PM
By Chandan Kumar
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान से सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के कार्यक्रम में जेडीयू के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया है. जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर नारेबाजी की है. उन्होंने इस कार्यक्रम में जेडीयू के विधायक का नाम पोस्टर पर नहीं होने के कारण नाराजगी व्यक्त की है.
मामला सीवान जिले के महराजगंज इलाके का है. जहां जीएनएम और पारा मेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज के साथ-साथ हॉस्टल के लोकार्पण कार्यक्रम में जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के कार्यकम का जमकर विरोध किया है. दरअसल इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए जो पोस्टर मंच पर लगाया गया था. उस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ-साथ भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जेडीयू सांसद कविता देवी और दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ व्यास सिंह का ही नाम था. जबकि महराजगंज विधायक हेमनारायण साह के क्षेत्र में कार्यक्रम होने के बावजूद भी उनका नाम पोस्टर पर नहीं था.
महराजगंज सीट से जेडीयू विधायक हेमनारायण साह का नाम पोस्टर पर नहीं होने के कारण ही उनके समर्थकों ने कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया है. जेडीयू के कार्यकर्ता उस पोस्टर को मंच से हटाने की मांग कर रहे थे. विरोध के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. कार्यक्रम स्थल पर कई कार्यकर्ता बिना मास्क पहने ही पहुंचे थे.