Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
16-Feb-2024 12:24 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है, जो सड़क के किनारे झाड़ी के कार्टून में बंद था। इस घटना की सुचना मिलने के बाद पहुंची रतनपुर सहायक थाने के पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी को भी चेक किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची का शव सड़क किनारे कचरे में कार्टून रखा हुआ था। कार्टून पर कुछ परिंदे मडरा रहे थे। ऐसे में संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा नवजात शिशु शव कार्टून में पड़ा हुआ था। यह मामला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 रतनपुर ओपी क्षेत्र के नंद नगर हेमरा के समीप की है।
बताया जाता है कि आज करीब 9:45 बजे लोगों ने झाड़ी के आसपास कुत्ते को मंडराते देखा गया। इसके बाद नजदीक पहुंचने पर कार्टून में शव दिखा। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना रतनपुर सहायक थाना की पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव को कार्टून सहित वहां से उठाकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया है।
उधर, इस मामले में थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर नंद नगर हेमरा से कार्टून में बंद नवजात बच्ची का शव सदर अस्पताल लाया गया है। मामले की छानबीन और आगे की प्रक्रिया की जा रही है।फिलहाल यह बच्ची का शव किसने रखा था और कब रखा था किसी पड़ताल की जा रही है।