पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
19-Jan-2020 03:47 PM
MUZAFFARPUR : बिहार में जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा को मिटाने के लिए ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनायीं गई. इस दौरान मुजफ्फरपुर में भारी तमाशा देखने को मिला. मानव श्रृंखला के दौरान बीच सड़क पर ही एक दारोगा ने BDO साहेब को औकात दिखाने की जुर्रत की. दारोगा और बीडीओ साहेब के झगड़े को छुड़ाने के लिए अन्य सरकारी कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ गई.
बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
घटना मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट इलाके की है. जहां मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच 57 फोरलेन पर आपस में BDO और दारोगा भिड़ गए. सरकार के सपने को सक्सेसफुल बनाने के लिए अधिकारियों के बीच काफी टेंशन देखी गई. तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई बीडीओ और दारोगा की लड़ाई एक समय लगा कि मारपीट तक पहुंच जाएगी. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने गर्म मिजाज दारोगा को साइड कराया.
इसे भी पढ़ें - मानव श्रृंखला में टीचर की हुई मौत, लाइन में खड़े रहने के दौरान तोड़ा दम
दारोगा ने देखी BDO साहेब की औकात !
बीडीओ और दारोगा की बीच हुई इस भिड़ंत को लेकर जानकारी मिली है कि मानव श्रृंखला के दौरान बेनीबाद स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे लाइन में लगे थे. इस दौरान NH-57 फोरलेन पर गाड़ियों का परिचालन चालू था. बताया जा रहा है कि बेनीबाद आउट पोस्ट के प्रभारी राम विनय कुमार काम में लापरवाही दिखा रहे थे. इस दौरान बीडीओ अनिल कुमार के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद उमैर ओपी प्रभारी के पास पहुंचे. जब अधिकारी आरोपी दारोगा राम विनय कुमार को समझा रहे थे, तो गर्म मिजाजी दारोगा उल्टे बीडीओ साहेब से भिड़ गया और उनकी फजीहत करने लगा. जब बीडीओ ने एसपी से शिकायत की बात कही तो दरोगा ने कहा कि आप ही के पास पावर नहीं है.