ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / news / ‘अहंकार किस बात का है.. दम है तो वाराणसी में बीजेपी को हराकर...

‘अहंकार किस बात का है.. दम है तो वाराणसी में बीजेपी को हराकर दिखाओ’ कांग्रेस को ममता की बड़ी चुनौती

02-Feb-2024 06:43 PM

By First Bihar

DESK: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रहा घमासान थमता नहीं दिख रहा है। सीट बंटवारे को लेकर तनातनी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस को बड़ी चुनौती दे दी है। ममता ने कहा है कि मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है। कांग्रेस में अगर दम है तो वह वाराणसी में बीजेपी को हराकर दिखाए।


ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता किकांग्रेस 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगीया नहीं। कांग्रेस पहले जहां जीतती थी, अब वहां भी हार रही है। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो वह बनारस में बीजेपी को हराकर दिखाए। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी लेकिन मुझे बताया तक नहीं। हम INDIA गठबंधन में हैं लेकिन उसके बावजूद इसकी जानकारी नहीं दी गई।


उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम यूपा में चुनाव नहीं जीते और आप राजस्थान में भी चुनाव नहीं जीते। हिम्मत है इलाहाबाद में जाकर जीतकर दिखाओ, वाराणसी में जीतकर दिखाओ। हम भी देखें कि आपमें कितनी हिम्मत है। वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी द्वारा बीड़ी मजदूरों से मुलाकात पर ममता ने तंज किया और कहा कि आजकल फोटोशूट का नया चलन देखने में मिल रहा है। जो लोग कभी चाय के स्टॉल पर नहीं गए, वे बीड़ी कामगारों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।