ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा

Home / news / ममता बनर्जी के दावे पर आया नीति आयोग का जवाब, जानिए.. CEO सुब्रमण्यम...

ममता बनर्जी के दावे पर आया नीति आयोग का जवाब, जानिए.. CEO सुब्रमण्यम ने क्या कहा?

27-Jul-2024 09:25 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में आज हुई नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जमकर बवाल काटा। ममता बनर्जी बैठक को बीच में छोड़कर बाहर निकल गई थीं और आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। ममता के इस दावे पर नीति आयोग का जवाब आया है।


नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने ममता बनर्जी के दावे की हकीकत बताई है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी बैठक में मौजूद थीं और उन्होंने लंच से पहले बोलने के लिए समय देने का अनुरोध किया था। इस दौरान उन्होंने अपना बयान दिया।


उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्रियों को 7 मिनट का समय बोलने के लिए दिया गया था। सभी ने ममता बनर्जी को सम्मानपूर्वक सुना और उनकी बातों को नोट किया। ममता बनर्जी अचानक बैठक से निकल गई। उनके मुख्य सचिव कमरे में इंतजार कर रहे थे। 


बीवीआर सुब्रमण्यम ने बता कि ममता बनर्जी ने लंच से पहले अपनी बारी का अनुरोध किया था। हमने समायोजन किया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात से पहले उन्हें बुलाया, जिसके बाद ममता बनर्जी ने अपना बयान दिया। ममता बनर्जी ने सात मिनट का समय खत्म होने के बाद कहा कि वह और बोलना चाहती थीं लेकिन नहीं बोलेंगी। इसके बाद वह बाहर निकल गईं और बाहर निकलने के बाद केंद्र सरकार पर आरोप लगाए।