बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
26-Jul-2024 07:20 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली में कल यानी शनिवार को नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।कांग्रेस ने इस बैठक का बहिष्कार कर दिया है हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गईं हैं। कल होने वाली बैठक से पहले ममता बनर्जी ने बड़ी मांग कर दी है।
दरअसल, तीसरी बार सत्ता में वापसी के बाद केंद्र की एनडीए सरकार ने 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक बुलाई है। इस बैठक से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दूरी बना ली है हालांकि ममता बनर्जी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में शामिल होने वाले हैं। कल होने वाली बैठक से पहले ममता बनर्जी ने नीति आयोग को ही खत्म करने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष शासित सभी राज्य वंचित हैं। आप अपने दोस्तों को पैकेज दे सकते हैं लेकिन दूसरों को वंचित नहीं कर सकते हैं।
ममता बनर्जी ने कहा है कि नीति आयोग को खत्म कर योजना आयोग को वापस लाओ। योजना आयोग नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आइडिया था। ये सरकार तो आपसी लड़ाई में ही गिर जाएगी, इंतजार कीजिए। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ममता ने कहा कि बंगाल में बीजेपी का सूरज डूब रहा है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की गठबंधन की जीत होगी। हरियाणा में बीजेपी हारेगी और झारखंड में हेमंत सोरेन फिर से जीतेंगे।