RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
10-Oct-2022 09:30 AM
By AJIT
JEHANABAD: जहानाबाद जिले से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही भांजे पर पेट्रोल छिडककर माचिस जला दी। मामला सिर्फ चंद रूपये का है, जिसको लेकर शख्स ने अपने ही भांजे को जला दिया। घटना जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव की है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ चचेरे मामा ने अपने भांजा के ऊपर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर उसे जला कर मारने की कोशिश की है। मामा ने पीड़ित के मोटरसाइकिल से ही पेट्रोल निकालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इस घटना के बाद आसपास के लोग जुटे और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है।
पीड़ित युवक गौरव ने बताया कि वह सोनाबीघा के रहने वाला है। वह अपने चचेरे मामा और ममेरे भाई के पास बकाया पैसा तीस हजार मांगने रविवार की शाम उनके घर पैगंबरपुर गया था। अपने ममेरे भाई से पैसे की बातचीत ही कर रहा था की इतने में ही उसके चचेरे मामा नशे की हालत में आए और उसके ही गाड़ी से तेल निकालकर उसके ऊपर में छिड़ककर माचिस जलाकर आग लगा दी। फिलहाल स्थानीय काको थाना थाना की पुलिस को सूचना मिलने के बाद घायल युवक का इलाज कराने के लिए एवं उनका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।