Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
17-Nov-2024 07:59 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजापुर पुल स्थित एक मॉल में दुकान की निर्माणाधीन दीवार गिरने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान दीघा के बांस कोठी निवासी राजेंद्र चौधरी (52) के रूप में हुई है। शनिवार की शाम करीब पौने पांच बजे घटना घटी। मजदूर की मौत के बाद ठेकेदार अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच ले गए। पीएमसीएच टीओपी इंचार्ज शुभम कुमार ने बताया कि इस मामले में फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज नहीं किया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद बयान दर्ज कर उसे बुद्धा कॉलोनी थाना भेजा जाएगा। राजापुर पुल स्थित मॉल के अंदर ठेकेदार दुकान का निर्माण करा रहा है।
बताया जाता है कि शनिवार की शाम दुकान की निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आकर वहां काम कर रहा मजदूर राजेंद्र चौधरी बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए राजापुर पुल स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो पाया कि राजेंद्र चौधरी के सिर सहित पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच ले जाया गया।
उधर, परिवार में अकेला कमाने वाला था मजदूर के दामाद नीरज ने बताया कि ठेकेदार ने फोन कर शनिवार को ही राजेंद्र चौधरी को काम करने माल में बुलाया था। मौत के बाद ठेकेदार शव छोड़ फरार हो गया था। एक मजदूर ने उसके ससुर के जख्मी होने की सूचना दी थी। जिसके बाद परिवार वाले शाम करीब पांच बजे अस्पताल पहुंचे तो पाया कि उनकी मौत हो चुकी है। राजेंद्र चौधरी परिवार में अकेला कमाने वाला था। उनकी पत्नी की छह महीने पहले ही मौत हुई है। मजदूर के दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हुई है, जबकि दूसरी शादी योग्य है। परिवार में अकेला कमाने वाले की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।