ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

हथियार के बल पर 15 लाख की डकैती, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

हथियार के बल पर 15 लाख की डकैती,  मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

15-Sep-2020 11:05 AM

PURNIYA : बिहार में इन दिनों क्राइम अनकंट्रोल हो गया है. लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार बिहार में आम बात सी हो गई है. ताजा मामला पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग सिंधिया बस्ती में मक्का व्यवसायी दिलीप सहनी के घर से हथियार से लैस अपराधियों ने डकैती कर ली है. बताया जा रहा है कि डकैतों ने करीब एक घंटे तक घर में उत्पात मचाया. 


गृह स्वामी दिलीप सहनी के अनुसार डकैतों ने घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे. बाद में सभी लोगों को बंधक बनाकर डकैतों ने सात लाख नकदी, तीन लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवर के अलावा घर के सभी सदस्यों के मोबाइल की भी डकैती कर फरार हो गए. 


जाने के क्रम में डकैतों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड फायरिंग भी की. इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे, सदर थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ितों के लिखित आवेदन के अनुसार पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. 


एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि डकैती कांड मामले का खुलासा करने के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. टीम में सदर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों को भी रखा गया है. डकैती कांड में लीड भी मिल चुका है. जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा.