पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
05-Apr-2023 10:21 PM
By First Bihar
PATNA: नाबालिग बच्चों से काम कराना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन बिहार के सरकारी दफ्तर में बाल मजदूरी कानून की धज्जियां उड़ाई गयी। जहां तीन बच्चों से दवाइयों का कार्टन उठवाया गया। इन बच्चों की उम्र 9 साल से 13 साल के बीच थी।
पटना के गर्दनीबाग स्थित जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय का यह मामला हैं। जहां 3 नाबालिग बच्चे दवाइयों से भरे कार्टन को सिर पर रखकर ढोते दिखे। जब बच्चे थक गये तब साइकिल के पीछे रखकर कार्टन ढोने लगे।
बच्चों से पांच सौ रुपये मजदूरी देने की बात की गयी। लेकिन तभी एक व्यक्ति की नजर मीडिया के कैमरे पर जाती है वह पेशे से मजदूर था उसने बच्चों को कहा कि अभी जाओं मीडिया के लोग चले जाएंगे तब फिर आना। बच्चों ने बताया कि हम सब पास में ही रहते हैं। बहुत गरीबी से जिन्दगी बसर कर रहे हैं। पढ़ने के लिए स्कूल नहीं जाते हैं जहां कोई काम मिलता है करते हैं।
लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या इस तरह नाबालिग बच्चों से काम लेना सही है। इस संबंध में जब पटना के सिविल सर्जन डॉ. श्रवण कुमार से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से मामला सामने आया है। यह बेहद संगीन मामला है हम खुद इस मामले की जांच करेंगे। संबंधित अधिकारी से भी जवाब मांगेंगे। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।