ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / मजदूर दिवस की बधाई देकर बुरे फंसे डिप्टी CM, सोशल मीडिया पर ट्रोल...

मजदूर दिवस की बधाई देकर बुरे फंसे डिप्टी CM, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सुशील मोदी

01-May-2020 10:25 AM

PATNA: बिहार के लाखों मजदूर लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे है. सरकार ने हाथ खड़ा कर दिया है कि वह मजदूरों को नहीं लाएगी.संसाधन की कमी है. ऐसे में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मजदूरों को बधाई दे दी. जिसके बाद यूजर्स भड़क गए. 

मरने के लिए छोड़ा और दे रहे बधाई

ट्विटर पर लोगों ने जमकर सुशील मोदी को लोगों ने ट्रोल किया और कमेंट करने लगे. रौशन यादव ने कमेंट किया कि “उधर मरने के लिए छोड़ दिए हैं और इधर बधाई दे रहे हैं”.

चंदेश चौधरी ने कमेंट किया कि ’’शुभकामनाएं तभी अच्छा लगता है जब खुशी में रहता है आपके सरकार न आज तक क्या किया है मजदूर के लिए ? आलोक कुमार ने कमेंट किया कि’’ गुजरात में जो बिहारी मजदूर भुखमरी का सामना कर रहा है उसका सुध कौन लेगा महोदय?’’.


दीपक मिश्रा ने कमेंट किया कि ‘’इस साल कोरोना काल में जब लाखों की संख्या में मजदूर बिना पैसे और काम के अन्यत्र फंसे हुए है तो अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है आप जैसे लोग ट्वीटर पे मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हो,क्या ये समय शुभकामना देने का है या उन मजदूरों को लाने के लिए काम करने का जो आप लोगों से हो नहीं रहा.’’

विवेक ने कमेंट किया कि ''कुछ कीजिये श्रमिकों के लिए  यही शुभकामनाएं होंगी उनके लिए  .....  बिहार के इज्जत की वाट लगा दी आपलोगों ने स्वाभिमानी बिहारी श्रमिक लोगों को रोटी और घर जाने के लिए  गिड़गिड़ाने पर मजबूर कर  दिया आपने.'' 

सुजीत कुमार ने सुशील मोदी को घेरते हुए कमेंट किया कि सिर्फ चार लाइन का ट्वीट करके अपनी जिम्मेवारी से नहीं बच सकते हैं. कमेंट किया कि ''अंतराष्ट्रीय तो बाद में पहले अपने प्रदेश के मज़दूरों के लिए तो कुछ तो कर नहीं पाए जो जहां तहां फंसे हुए हैं, फिर किस मुंह से बधाई की थोथेबाजी. सिर्फ ट्विटर पर 4 मैसेज कर देने से ज़िम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती. अगर मजदूरों के प्रति सच में संवेदना है तो इन्हें वापस लाइये.''