पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
10-Jun-2023 04:32 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद ना तो पीने वाले मान रहे है और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। वैशाली के महनार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति उमेश राय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। परिजनों ने शराब पीने से मौत की बात कही है। जबकि महनार डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि सात साल से पेट में अलसर की शिकायत थी।
परिजनों का भी कहना है कि शराब पीने के बाद उमेश राय की की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों का यह भी कहना है कल ही महनार नगर परिषद का चुनाव संपन्न हुआ था। चुनाव के दौरान शराब बांटी गयी थी। मृतक के पिता मरन राय ने बताया कि चुनाव के दौरान उनके बेटे उमेश राय ने भी शराब पी ली थी। वही मृतक की पत्नी रूबी ने बताया कि सुबह सुबह शराब पीये हुए थे जिसके बाद उल्टी होने लगा।
तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें महनार अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उमेश राय चार छोटे-छोटे बच्चों का पिता था। घर की आर्थिक हालत बहुत खराब है। उमेश राय घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। उसके कंधों पर पत्नी, चार बच्चे और माता-पिता की जिम्मेदारी थी। अचानक से उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे। हालांकि शराब पीने से मौत की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
हाजीपुर के इशाकपुर में उमेश राय की संदिग्ध मौत पर महनार डीएसपी ने बताया कि मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौक के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि शराब से मौत की अफवाह फैली थी। जबकि सात साल से पेट में अलसर की शिकायत थी उसका ऑपरेशन भी हुआ था अभी फिर से दर्द होने लगा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। पेट की बीमारी की वजह से मौत हुई या फिर कोई और कारण है इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।