समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
25-Apr-2020 05:59 PM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच महिलाओं के जनधन खातों में सरकार की तरफ से राहत की राशि दी जा रही है. केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली यह राशि निष्क्रिय हो चुके जनधन खातों में भी जून के अंत तक पहुंच जाएगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि 30 जून तक सभी महिलाओं के निष्क्रिय जनधन खातों में भी सरकार की तरफ से दी जाने वाली राहत की राशि पहुंच जाएगी.
सुशील मोदी ने कहा है कि मार्च अप्रैल और मई महीने में हर जनधन खाते में रुपए की दर से राहत भेजी गई है. जिसकी निकासी की जा सके कि बिहार की दो करोड़ 33 लाख महिलाओं के जनधन खाते में पहली किस्त के तौर पर एक 1165 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है.
मोदी ने कहा कि शिकायतों के बाद बैंक की शाखाओं व ग्राहक सेवा केन्द्रों को केन्द्र सरकार व आरबीआई ने निष्क्रिय व बिना केवाईसी वाले खातों से भी 30 जून तक राशि की निकासी की छूट देने का निर्देश दिया है. बिहार की करीब 60 प्रतिशत जनधन खाताधारक महिलाओं ने पहली किस्त की राशि की निकासी कर ली है. शेष 40 प्रतिशत महिलाओं से भी अपील है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अपने खातों राशि निकाल सकती हैं.
उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक के 91.80 लाख खातों में राशि भेजी गयी जिनमें से सर्वाधिक 70.32 लाख महिलाएं, बैंक ऑफ बड़ौदा के 21.18 लाख खातों में से 10.61 लाख व सेंट्रल बैंक के 19.57 लाख खातों में से 10.14 लाख महिलाओं ने 20 अप्रैल तक राशि की निकासी कर ली हैं. बता दें कि जनधन खाता शून्य बैलेंस पर खोला गया है तथा सभी खाताधारकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, रुपे कार्ड और बिना किसी बंधक के 10 हजार रुपये तक कर्ज लेने की सुविधा भी दी गयी है.