ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

कमर में रिवाल्वर खोंसकर 'रंगबाजी' बतिया रही थी महिला सिपाही, SSP ने लिया एक्शन, यहां देखिये पूरा वीडियो

25-Aug-2021 06:15 PM

DESK : कमर में रिवाल्वर खोंसकर 'रंगबाजी' बतियाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया है. महिला सिपाही की इस हरकत से नाराज एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए महिला पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है. महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वोरल होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह एक्शन लिया है.


मामला यूपी की पर्यटन नगरी आगरा से जुड़ा है. एक महिला सिपाही को सर्विस रिवाल्वरके साथ वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना भारी पड़ गया है. महिला सिपाही का वीडियो एसएसपी के हाथ लगने के बाद उन्होंने बड़ा एक्शन ले लिया है. महिला सिपाही को तत्काल लेने हाजिर करते हुए उससे जवाब मांगा गया है. मामले की जांच का आदेश भी दे दिया गया है.


news image


बताया जा रहा है कि जिस महिला सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है, उसका नाम प्रियंका मिश्रा है. प्रियंका थाना एमएम गेट पर तैनात हैं. प्रियंका ने पुलिस की वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पिछले पांच दिनों ने प्रियंका मिश्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


news image


वायरल वीडियो में प्रियंका कमर में रिवॉल्वर लगाकर उत्तर प्रदेश पुलिस की रंगबाजी के जैसे डायलॉग दे रही हैं. बैकग्राउंड में चल रहा म्यूजिक है,"हरियाण, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी हम तुम्हें सिखाते हैं. ना गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लड़के कट्टा चलाते हैं."



इस ऑडियो के साथ महिला सिपाही एक्टिंग करती दिख रही है. 22 सेकेंड के इस वीडियो में वह पूरे समय रिवाल्‍वर दिखाते हुए नज़र आती हैं. वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है. लोग बावर्दी सिपाही को वीडियो में एक्टिंग करते और उत्‍तर प्रदेश की गलत छवि पेश करते देखकर हैरान थे.


Disclaimer -  यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है.