ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

महिला सिपाही के साथ पुलिसवाले ने किया रेप, मोबाइल में बनाया न्यूड वीडियो, SP के साथ रहकर खींचता था फोटो

21-Aug-2021 03:24 PM

DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस डिपार्टमेंट को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक महिला सिपाही के साथ पुलिसकर्मी ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी सिपाही ने मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी धमकी दी है. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. शिकायत मिलने के बाद सीनियर अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है.


मामला प्रयागराज का है. यहां एसएसपी ऑफिस में पोस्टेड 2016 बैच के सिपाही पंकज सिंह यादव ने 2018 बैच की महिला सिपाही के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित महिला सिपाही ने संबंधित कर्नलगंज थाने में और जिले के सीनियर अधिकारियों को इसकी शिकायत की है. महिला सिपाही का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ पिलाकर सिपाही ने इस घटना को अंजाम दिया है.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि आरोपी सिपाही पंकज सिंह यादव एसएसपी ऑफिस में स्थित पासपोर्ट ऑफिस में तैनात है और मूल रूप से यूपी के गाजीपुर का रहने वाला है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी पंकज एसएसपी एस्कॉर्ट में रहकर फोटोग्राफी करता था. दोनों एक दूसरे से यहीं मिले और धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आते गए. दोनों में जब दोस्ती हो गई तो मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिया.


एक दूसरे का मोबाइल नंबर मिलने के बाद दोनों के बीच बातचीत और बढ़ गई. इसके बाद आरोपी सिपाही पुलिस लाइन स्थित महिला कांस्टेबल के कमरे पर जाने लगा. एक रात वह कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा. उसमें नशीला पदार्थ मिला था. सिपाही ने उसे नशे में कर दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया. कई अश्लील फोटो भी खींच ली. बाद में महिला ने विरोध किया तो उससे शादी का वादा करने लगा. अब शादी का दबाव बढ़ने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा.


इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई. कुछ दिनों पहले जब उसने शादी की बात की तो साफ इंकार कर दिया. आवेदन पर कर्नलगंज थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. कर्नलगंज के इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है. महिला का 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा.


उधर सूत्रों का कहना है कि तीन-चार दिन पहले ही उच्चाधिकारियों के पास मामले की शिकायत पहुंच गई थी. जिसके बाद उन्होंने भी आरोपी से बात की लेकिन वह शादी को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद उसे फैसला लेने के लिए दो दिन का वक्त दिया गया था. साथ ही मातहतों को निर्देशित भी किया गया था कि उस पर निगरानी रखी जाए ताकि वह फरार न हो सके. हालांकि चकमा देकर आरोपी फरार हो गया.