ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / महिला सिपाही के रहते थानेदार ने छात्रा को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल...

महिला सिपाही के रहते थानेदार ने छात्रा को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

23-Dec-2023 10:04 PM

By First Bihar

ARRAH: आरा के बाबू वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। जीरो माइल स्थित नूतन कैंपस में बिहार के राज्यपाल सीनेट की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। भारी शोर शराबे के बीच सीनेट की बैठक संपन्न हुआ। 


इस दौरान सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी के रहते उदवंत नगर थाना के थानेदार अवधेश कुमार के द्वारा छात्रा की पिटाई की गयी। 


थानेदार द्वारा छात्रा की पिटाई किये जाने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस पर लोग सवाल उठाने लगे। लोगों का कहना था कि किस परिस्थिति में थानेदार ने छात्रा को डंडे से पीटा। जबकि वहां महिला सिपाही मौजूद थी। उन्हें यह अधिकार किसने दे दिया कि पुरुष होकर वो एक महिला की पिटाई करेंगे।


इसे लेकर अब भोजपुर पुलिस की आलोचना हो रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने आरोपी थानेदार से स्पष्टीकरण मांगा है और मामले की जांच की बात कही है। एसपी ने कहा कि यदि मामला सही पाया गया तो संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की जाएगी।