ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी JAP, कहा- जल्द से जल्द गिरफ्तार हों...

महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी JAP, कहा- जल्द से जल्द गिरफ्तार हों बृजभूषण सिंह

08-Jun-2023 06:01 PM

By First Bihar

PATNA: दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में पटना में महाधरना का आयोजन किया गया। इस धरना प्रदर्शन शामिल जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष सह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर दी। साथ ही उन्होंने पप्पू यादव के आह्वान पर महिला पहलवानों के समर्थन में 5 जून के राज्यव्यापी आंदोलन को सफल बनाने में युवा परिषद की मजबूत भागीदारी की भी बात कही। 


राजू दानवीर ने कहा कि कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष सह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कुकृत्य से देश शर्मसार है। उन्होंने कहा कि पहले किसान, फिर जवान और अब पहलवान– मोदी सरकार और उनके सांसद–विधायकों के करतूतों से हलकान है। मेडल जीत कर देश का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली पहलवान बेटियां प्रधानमंत्री से पूछ रही हैं कि क्या वे सिर्फ नारे बनकर या सत्ता में आने भर का एजेंडा बनकर रह गई हैं। 


दानवीर ने कहा कि याद कीजिए 18 अगस्त 2016 का वो दिन जब साक्षी मलिक ने रिओ ओलंपिक में पदक जीता था। साक्षी एकमात्र भारतीय महिला हैं जिन्होंने कुश्ती में ओलंपिक में मेडल जीता है। आज वो इतनी निराश हैं कि अपना मेडल प्रवाहित करने को मजबूर हैं। जिस मेडल को पाने के लिए इन महिला पहलवानों ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। आज वो न्याय की गुहार लगाते लगाते गूंगी बहरी सरकार के आगे हार गई। ये हार इन पहलवानों का नहीं, देश के लोकतंत्र और न्याय प्रणाली की है। 


उन्होंने कहा कि 7 महिला पहलवानों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस में पॉस्को एक्ट के साथ दो एफआईआर भी दर्ज हैं लेकिन अभी तक सांसद की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दानवीर ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अविलब गिरफ़्तारी और उनके इस्तीफे की मांग की है।