ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / महिला पहलवानों के समर्थन में JAP का महाधरना, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे...

महिला पहलवानों के समर्थन में JAP का महाधरना, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव

08-Jun-2023 02:57 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: पटना में जन अधिकार पार्टी के नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महिला पहलवानों के समर्थन में गुरुवार को धरना दिया। इस विशाल धरना प्रदर्शन में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला।


महिला पहलवानों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव ने कहा कि जंतर मंतर पर गोल्ड मेडलिस्ट बेटियों के द्वारा जब धरना दिया जाता है तब प्रधानमंत्री के द्वारा कोई ट्विट नहीं किया जाता है। न तो योगी का ट्वीट आता है और ना ही किसी बीजेपी नेता का कोई बयान ही सामने आता है। कई पार्टियां के द्वारा जंतर मंतर पर जाकर स्पीच तो दे दिया गया लेकिन अपने-अपने राज्यों में अपने-अपने जगहों पर किसी भी पार्टी की तरफ से इसका विरोध नहीं किया गया।


उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों के पक्ष में आवाज बुलंद करना बेहत ही आवश्यक है। यह लड़ाई देश के तमाम राज्यों की है और पार्टियों का मौन होना इस बात को दर्शाता है कि यहां नेताओं की मानसिकता सिर्फ बटोरने की है। महिला सिर्फ शोषण का नजरिया बन गई हैं और सिर्फ वोट की राजनीति होता है। तमाम नेता जो भ्रष्टाचारी है वह बीजेपी से हैं। आज बीजेपी का कोई नेता देश की बेटियों के साथ खड़ा नहीं है।


पप्पू यादव ने पूछा कि तमाम लोग जो समाज के उत्थान की बात करते हैं वे आज मौन क्यों हैं। नेता मौन हैं लेकिन समाज क्यों मौन है। जो सोशलिस्ट लोग हैं वह क्यों मौन हो गए हैं। वहीं इस दौरान पप्पू यादव ने ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 25-25 हजार रुपया की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। पप्पू यादव कहा कि कुल 54 परिवार को यह राशि दी जाएगी। पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी नटवरलाल से भी ज्यादा खतरनाक हैं, जो बहरूपिया बनकर देश और बिहार को ठगता है।