ब्रेकिंग न्यूज़

रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल

Home / news / सिर चढ़कर बोल रहा रील का नशा: महिला ने reels बनाने के लिए...

सिर चढ़कर बोल रहा रील का नशा: महिला ने reels बनाने के लिए बीच सड़क पर रोक दी पुलिस की गाड़ी, वीडियो वायरल

15-Jul-2024 03:11 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल न जाने लोग क्या-क्या करते हैं। युवा वर्ग की बात कौन करे अब तो हर उम्र के लोग रील बनाकार रातोंरात वायरल होना चाह रहे हैं। वायरल होने के चक्कर में लोग अपनी जान से तो खिलवाड़ कर ही रहे हैं, तमाम कायदे कानून को भी तिलांजलि दे रहे हैं।


ऐसा ही एक मामला सहरसा से सामने आया है, जहां एक महिला बीच सड़क पर रील बनाती नजर आई है। सड़क से गुजर रहीं तेज रफ्तार गाड़ियों के पहिए बीच सड़क में महिला को डांस करता देख थम जा रहे हैं। वायरल होने के लिए महिला बीच सड़क पर डांस कर रील बनाती दिख रही है और वायरल होने के चक्कर में उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं है।


इसी दौरान महिला ने गश्ति पर जा रहे पुलिस वैन को हाथ जोड़कर यह कहकर रुकवा दिया कि उसे वायरल होना है और पुलिस वैन के आगे डांस करने लगी। इसका इक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला कैसे पुलिस की गाड़ी के सामने बीच सड़क पर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है। सामने से जिले के नवहट्टा थाने की पुलिस गाड़ी आ रही है जिसे रोककर पुलिस गाड़ी के सामने महिला डांस करती है। वहीं रील बनाने वाली महिला दूसरे वीडियो में लोगों से आग्रह कह रही है कि सभी लोग सहरसा के तो नही रहने वाले सब अलग-अलग जगहों के रहने वाले होंगे इसलिए मुझे ज्यादा से ज्यादा फेमस कर दीजिए।