बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
02-Jan-2021 04:07 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : कुछ लोगों का पशु-पक्षियों से लगाव भी अनोखा होता है. कई लोग शौकिया तौर पर जानवरों को पालते हैं, तो वहीं कुछ लोगों की पशुओं के प्रति प्रेम और हमदर्दी उन्हें अपना करीबी बना लेती है. बिहार के दरभंगा जिले में भी पशु और इंसान के बीच का यह गहरा संबंध देखने को मिला. राज परिसर स्थित मंदिर के बाहर सड़क किनारे बैठी एक बुजुर्ग महिला के पीछे एक बंदर बैठकर बालों से जूं निकालता नजर आया. इस खुबसूरत नज़ारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और लोगों ने इंसान और जानवर के बीच के इस रिश्ते की खूब सराहना की.
दरअसल, नए साल के मौके पर लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे. पूजा कर जब वे वापस लौटे तो उन्होंने एक बंदर को बुजुर्ग महिला के बालों से जूं निकालते देखा. सबसे खास बात यह थी कि इतने लोगों को देखकर भी उस बंदर ने लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. यह नजारा देखकर ओग खुद को रोक नहीं पाए और मोबाइल में इस अद्भुत दृश्य को कैद कर लिया.
इस दृश्य को देखकर मंदिर पहुंचे एक श्रद्धालु मोहन कुमार ने कहा कि समाज के लोगों को यह दृश्य एक सीख देता है कि पशु और इंसान के बीच कितना गहरा संबंध है. यह दृश्य इंसान को बहुत बड़ा संदेश देता है कि हम जहां भी रहें, अपने आसपास के लोगों और पशु-पक्षियों के साथ अच्छा व्यवहार करें.