Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
06-Aug-2021 08:49 AM
DESK : टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए मैदान में उतरी महिला हॉकी टीम ने सबका दिल तो जीत लिया लेकिन वह मेडल से चूक गई। जी हां, आज ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन की टीम से हुआ। कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से मात दे दी।
सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना से हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय टीम का मुकाबला आज ग्रेट ब्रिटेन से शुरू हुआ तो पहले क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने आक्रामक खेल दिखाया। शुरुआत में गेंद को ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने अपने पास रखा और मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया हालांकि इस पेनल्टी कॉर्नर को ब्रिटेन की टीम गोल में नहीं बदल सकी। पहले क्वार्टर में ब्रिटेन की टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन दोनों में से कोई टीम में पहले क्वार्टर के अंदर गोल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत पिछड़ गया। ब्रिटेन ने दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में ही गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में ही ब्रिटेन ने स्कोर 2-0 कर लिया। भारत की तरफ से पहला गोल गुरजीत कौर ने किया और मैच में भारत की वापसी करा दी।
दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से पहले भारत ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर को बराबर कर दिया। भारत और ब्रिटेन का स्कोर और दूसरे में पहले 2-2 हुआ। गुरजीत कौर ने एक बार फिर भारतीय टीम की तरफ से दूसरा गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने ब्रिटेन पर बढ़त बना ली। भारत में दूसरे क्वार्टर में ही वंदना कटारिया की तरफ से एक गोल हासिल किया और इसको 3-2 हो गया। तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन की टीम ने पहले स्कोर को 3-3 किया और फिर 4-3 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने आखिरी मिनटों में कई मूव बनाए लेकिन वह एक गोल से मैच हार गई। मैच हारने के बाद भारतीय खिलाड़ी फील्ड पर ही फूट-फूटकर रोते नजर आयीं। भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही मेडल से चूक गई लेकिन अपने खेल से उसने सबका दिल जरूर जीत लिया।