तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
05-May-2020 12:16 PM
DESK : पूरे देश में लॉकडाउन के बीच पुलिस का मानवता भरी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। एक और मामला सामने आया है जिसमें डिलीवरी पेन से जूझ रही महिला की एक महिला कॉस्टेबल ने डिलीवरी करवायी।इस दौरान सड़क को कपड़ों से घेर कर पुलिसवाले किसी देवदूत की तरह खड़े रहें।
राजस्थान के जोधपुर शहर से ये तस्वीर सामने आ रही है। सोमवार शाम को जोधपुर के देव नगर थाना क्षेत्र स्थित आखलिया चौराहे पर एक महिला ने निजी गाड़ी के अंदर ही बच्ची को जन्म दिया। गर्भवती महिला निजी वाहन में बाड़मेर के नागाणा गांव से जोधपुर के सरकारी अस्पताल में जा रही थी तभी आखलिया चौराहे पर गाड़ी खराब हो गई। काफी देर तक गाड़ी उसी जगह पर खड़ी रही। इस बीच महिला को प्रसव पीड़ा हुई और महिला ने निजी वाहन में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
जोधपुर शहर के प्रताप नगर और देव नगर इलाके में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। ऐसे में आखलिया चौराहे पर कर्फ्यू इलाके में तैनात महिला कॉस्टेबल ने गर्भवती बहन का सुरक्षित प्रसव करवाया। आसपास खड़े पुलिस अधिकारी और जवानों ने प्रसव पीड़ा के बारे में सुनते ही निजी वाहन को चारों तरफ से टेंट लगाकर कवर कर लिया। प्रसव के बाद नवजात बच्ची और उसकी मां को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा गया। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।