ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / महबूबा मुफ़्ती को बड़ा झटका, जम्मू कश्मीर पुलिस ने पासपोर्ट के लिए नहीं...

महबूबा मुफ़्ती को बड़ा झटका, जम्मू कश्मीर पुलिस ने पासपोर्ट के लिए नहीं दी मंजूरी

29-Mar-2021 09:05 PM

DESK : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती को बड़ा झटका लगा है। 14 महीने की नजरबंदी से नवंबर में रिहा हुई महबूबा मुफ्ती को पासपोर्ट देने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंजूरी नहीं दी है। महबूबा मुफ्ती ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। महबूबा के मुताबिक उनका पासपोर्ट सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर जारी करने से इनकार किया गया है। 


महबूबा इसके पहले भी आरोप लगाती रही हैं कि सरकार उन्हें बाहर जाने से रोकना चाहती है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए कहा है कि पासपोर्ट कार्यालय ने सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर मेरा पासपोर्ट जारी करने से इनकार कर दिया है। पासपोर्ट जारी नहीं करने के पीछे भारत की सुरक्षा को खतरा बताया गया है। महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि अगस्त 2019 से कश्मीर में हासिल की गई सामान्य स्थिति का असर यही है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री से शक्तिशाली राष्ट्र की संप्रभुता को खतरा है। महबूबा मुफ्ती के पासपोर्ट की तारीख 31 मई 2019 तक थी जिसे बाद उन्होंने अपडेट करने का आवेदन किया था। 


अब जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने पासपोर्ट के लिए जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट का रुख किया है। महबूबा के मौजूदा पासपोर्ट को अपडेट कराने के लिए हाईकोर्ट क्या राहत देता है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ही पूरी नहीं की जा सकती है। ऐसे में क्या कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप करेगा यह भी देखना होगा। महबूब मुफ्ती ने एक बार फिर कहा है कि भारत सरकार को पाकिस्तान के साथ हो रही किसी भी स्तर की वार्ता में जम्मू-कश्मीर के लोगों को अवश्य शामिल करना चाहिए। महबूबा ने कहा है कि पाकिस्तान और भारत को कश्मीरी लोगों के साथ एक टेबल पर बैठकर मुद्दे का हल खोजना होगा।