ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / महाराष्ट्र में होगी विपक्षी दलों की अगली बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कर...

महाराष्ट्र में होगी विपक्षी दलों की अगली बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कर दिया एलान

18-Jul-2023 04:25 PM

By First Bihar

DESK: बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 26 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन के नाम की घोषा की। विपक्षी दलों ने नए गठबंधन का नाम अब UPA की जगह INDIA होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बैठक के संपन्न होने के बाद अब अगली बैठक महाराष्ट्र में होगी और जल्द ही बैठक की तारीख तय कर ली जाएगी।


दरअसल, 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक की सफलता के बाद 17-18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आयोजित की गई। दो दिनों तक चली बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में शामिल हुए सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखी। बैठक में विपक्षी दलों के नए गठबंधन का नाम तय किया गया इसके साथ ही अगली बैठक की जगह भी निर्धारित की गई। 


बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश को बचाने के लिए सभी दल साथ आए हैं। 11 सदस्यों की को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाली अगली बैठक में कमेटी के सदस्यों के नाम तय किए जाएंगे और उसके बाद इसकी घोषणा होगी। मुंबई में होने वाली बैठक की तिथि जल्द ही बताई जाएगी। देश में जो ताजा हालात है उससे देश को बचाने के लिए सभी का एकसाथ आना जरूरी है। 


खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने देश के लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। सीबीआई, ईडी, विजिलेंस समेत सभी संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया जा रहा है और विपक्षी दलों के नेताओं को इनके जरिए परेशान किया जा रहा है। इस हालात से देश को बचाने के लिए सभी विपक्षी दल साथ आए हैं। हमारे बीच राज्यों में कुछ मतभेद जरूर हैं लेकिन देश सबसे पहले है।