ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / महाराष्ट्र में बड़ा सियासी खेल: 9 MLA के साथ शिंदे सरकार में शामिल...

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी खेल: 9 MLA के साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार, राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह

02-Jul-2023 02:45 PM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेते अजित पवार 9 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अजित पवार ने महाराष्ट्र के दूसरे डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। अजित पवार गुट ने दावा किया है कि एनसीपी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं।


शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। अजित पवार के अलावे छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वालसे पाटिल, अदिती तटकरे, हसन मुशरीफ, धर्मराव आत्राम, संजय बाबुराव बनसोडे ने एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले अजित पवार ने एनसीपी विधायकों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद अजित पवार विधायकों के साथ अचानक राजभवन पहुंचे और शिंदे सरकार को समर्थन देने का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया। 


सियासी जानकारों के मुताबिक, पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में शरद पवार के राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने और लोकसभा का चुनाव साथ लड़ने का एलान करने से अजित पवार के साथ साथ एनसीपी के कुछ विधायक नाराज थे और शरद पवार के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनसीपी से किनारा कर लिया और अजित पवार समेत 10 विधायकों ने बीजेपी की सरकार को अपना समर्थन दे दिया है।


बता दें कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद विपक्ष की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इस प्रेस वार्ता के दौरान आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने इशारों-इशारों में राहुल गांधी को विपक्ष का दूल्हा यानी विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता दिया था। महाराष्ट्र में एनसीपी नेताओ ने लालू के बयान के सियासी मायने निकाले। अजित पवार गुट कभी नहीं चाहता था कि एनसीपी कांग्रेस के साथ जाए और राहुल गांधी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनें। ऐसे में शरद पवार के फैसले से नाराज विधायकों ने अजित पवार के साथ पार्टी से किनारा कर लिया।