खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
02-Jul-2023 02:07 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र की सियासत से सामने आ रही है। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी में बड़ी टूट हुई है। एनसीपी के नेता अजीत पवार 18 विधायकों के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राजभवन पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि अजीत पवार शिंदे सरकार को अपना समर्थन पत्र राज्यपाल को सौपेंगे और आज ही छगन भुजबल के साथ मंत्री पद की शपथ ले लेंगे।
दरअसल, शरद पवार की पार्टी एनसीपी में बड़ी टूट हुई है। अजीत पवार ने अपने आवास पर विधायकों के साथ बैठक की इसके बाद राजभवन के लिए रवाना हो गए। अजीत पवार नेता प्रतिपक्ष के पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद शिंदे सरकार को अपना समर्थन देंगे। आज ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के अलावा शरद पवार के करीबी रहे एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी राजभवन में मौजूद हैं।अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके अलावा, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वालसे पाटिल के मंत्री पद भी शपथ लेंगे।
अजित पवार के घर हुई बैठक में सांसद सुप्रिया सुले, अमोल कोल्हे प्रफुल पटेल के साथ साथ दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, अजीत पवार, किरण लहमाटे, निलेश लंके, धनंजय मुंडे, रामराजे निंबालकर, दौलत दरोडा, मकरंद पाटील, अनुल बेणके, सुनिल टिंगरे, अमोल मिटकरी, अदिती तटकरे, शेखर निकम, निलय नाईक, अशोक पवार, अनिल पाटिल मौजूद रहे।