दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Oct-2019 10:44 AM
MUMBAI : महाराष्ट्र विधानसभा फोटो फिनिश की तरफ आगे बढ़ गई है। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना गठबंधन को 166 सीटों पर बढ़त हासिल है। जिसमें बीजेपी को अकेले 97 और शिवसेना को 69 सीटों पर बढ़त मिल रही है. जबकि कांग्रेस एनसीपी गठबंधन को कुल 84 सीटों पर बढ़त हासिल है। सबसे हैरत की बात यह है कि एनसीपी को 42 और कांग्रेस को 38 सीटों पर बढ़त मिली है तो वहीं अन्य के खातों में 38 सीटें हैं लेकिन राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस का बुरा हाल हुआ है।
महाराष्ट्र में विपक्ष की ताकत पहले से मजबूत हुई है। बीजेपी की तरफ से लगातार ये दावे किए जा रहे थे कि वह 100 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी लेकिन फिलहाल वह तीन अंकों में नहीं पहुंच पाए हैं। बावजूद इसके महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार की वापसी हो गई है।
भारत विधानसभा चुनाव में शरद पवार ने जिस तरीके से मेहनत की थी उसका नतीजा एनसीपी को मिला है। एनसीपी विपक्षी दलों में सबसे बड़ी ताकत के तौर पर उभरी है।