ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / महाराष्ट्र संकट पर नीतीश के मंत्री बोले.. पति–पत्नी में भी झगड़ा हो जाता...

महाराष्ट्र संकट पर नीतीश के मंत्री बोले.. पति–पत्नी में भी झगड़ा हो जाता है

23-Jun-2022 01:50 PM

PATNA: जेडीयू मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी पार्टी में नेता के खिलाफ विद्रोह हो रहा है, तो वो उनकी आंतरिक मसला है. शिवसेना अध्यक्ष को मामले की गंभीरता पर ध्यान देना चाहिए. नेता की कमजोरी की वजह से पार्टी में जूट की स्थिति है. 


वहीं, जेडीयू में टूट को लेकर पूछे गये सवाल पर मंत्री विजेन्द्र यादव ने कहा कि शिवसेना से जेडीयू की तुलना करना ठीक नहीं है. वो बम्बई है और ये पटना है. दोनों ने आसमान जमीन की अंतर है. जेडीयू में टूट की खबर निराधार है. हमारे पार्टी के एक नेता है नीतीश कुमार. जेडीयू का हर नेता पार्टी के लिए वफादार है. उन्होंने कहा कि जेडीयू वन मैन, वन पार्टी और वन नेता वाली पार्टी है.


अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच तनाव को लेकर मंत्री विजेन्द्र यादव ने कहा कि पति-पत्नी में खट-पट होते रहती है. जिस तरह खटपट होने से कभी शादी नहीं टूटता है. उसी तरह कुछ खटपट होने से एनडीए नहीं टूटेगी. उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे पर हमारी राय भाजपा से अलग है. लेकिन एनडीए एक जूट है. 


वहीं, जेडीयू से आरसीपी सिंह की नाराजगी को लेकर पूछे गये सवाल पर जेडीयू मंत्री ने कहा कि अभी वो पार्टी में हैं. लेकिन कोई पार्टी के खिलाफ काम करेगा तो उसको पार्टी से निष्कासित किया जायेगा. हर किसी को पार्टी के नियम-कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा. हालांकि, आरसीपी सिंह पार्टी से नाराज बताये जा रहे हैं. ऐसे में देखना काफि दिलचस्प होगा कि जेडीयू में आरसीपी सिंह कब तक टिक पाते हैं.