तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
11-Jun-2021 02:11 PM
PATNA : देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस की तरफ से देशव्यापी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। राजधानी पटना में भी बिहार कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ कमरतोड़ महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। कोरोना कि दूसरी लहर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि बिहार में कांग्रेसी सड़क पर नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में सदाकत आश्रम से निकले कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की।
देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशव्यापी प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। इसी कड़ी में बिहार के कांग्रेसी भी महंगाई को लेकर सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बीजेपी जब विपक्ष में बैठी थी तब वह पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बना दी थी लेकिन आज खुद शासन में रहने पर वह इस पर चुप्पी साधे बैठी है।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कमरतोड़ महंगाई की वजह से लोग परेशान हैं। लोगों को सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं दी जा रही है। कांग्रेस के नेता पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।