ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / महागठबंधन में महासंग्राम: संतोष सुमन के इस्तीफे पर BJP की पैनी नजर, कहा-...

महागठबंधन में महासंग्राम: संतोष सुमन के इस्तीफे पर BJP की पैनी नजर, कहा- गठबंधन तो संभाल नहीं रहा विपक्ष को एक करने चले हैं नीतीश

13-Jun-2023 01:49 PM

By First Bihar

PATNA: 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले महागठबंधन में संग्राम छिड़ गया है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। संतोष सुमन ने इस्तीफे के बाद कहा कि नीतीश उनकी पार्टी का विलय कराना चाहते थे। उधर, जेडीयू ने कहा है कि मांझी गठबंधन में रहें या नहीं रहे इससे सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है। इस पूरे सियासी घटनाक्रम पर बीजेपी की पैनी नजर है। बीजेपी ने कहा है कि नीतीश अपने गठबंधन को संभाल नहीं पा रहे हैं और पूरे देश के विपक्षी दलों को चले हैं। 


नीतीश कैबिनेट से संतोष सुमन के इस्तीफे पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि जीतन राम मांझी कोई भी फैसला बहुत ही सोच समझकर लेते हैं। जीतन राम मांझी को कोई भ्रमित नहीं कर सकता है वे बहुत पुराने नेता हैं। पिछले दिनों मांझी ने जो सवाल उठाए वे भी काफी गंभीर थे लेकिन उनके गठबंधन के नेता उस पर ध्यान नहीं दे रहे थे। उन्होंने दलित समाज की उपेक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। सरकार की योजनाओं का लाभ दलित समाज के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। मांझी के बार बार सवाल उठाने के बावजूद उनकी बातों को नजर अंदाज किया जा रहा था।


वहीं बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि जीतन राम मांझी का इस्तीफा यह दर्शाता है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ जहां विपक्षी एकता की बात हो रही है और 23 जून को बैठक बुलाई गई है तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश के सहयोगी दलों का उनका साथ छोड़ना बता रहा है कि आने वाले समय में विपक्षी एकता विफल हो जाएगी। जब नीतीश अपने गठबंधन को ठीक से नहीं रख सकते हैं तो पूरे देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने की बात बेमानी है।